बीकानेरNidarindia.com
गंगाशहर थाने में चोरी एक मामला सामने आया है। परिवादी सूरतगढ़ हाल विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी हरीश कुमार पुत्र बेगराज ने रिपोर्ट लिखवाई है।
परिवादी का आरोप है कि 26 मई से 3 जून के बीच में उनके घर में कोई अज्ञात चोर घुस गया और उसने अलमारी और सूटकेस के अंदर से करीब 600 ग्राम की पांच जोड़ी पायल, तीन गले में पहने की सोने की मूर्तियां, एक सोने की नॉजपिन, चार जोड़ी बिछिया सहित सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है।





