क्राइम : बाज नहीं आ रहे चाइनीज मांझा बेचने वाले, दो के खिलाफ मामला दर्ज, 55 गेडिया मांझा जब्त... - Nidar India

क्राइम : बाज नहीं आ रहे चाइनीज मांझा बेचने वाले, दो के खिलाफ मामला दर्ज, 55 गेडिया मांझा जब्त…

बीकानेरNidarindia.com
जीवन पर भारी पड़ रहे चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री पर रोक होने के बाद भी कई लोग अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। कोटगेट थाने में हैड कानि. प्रवीण कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया है।

इसके अनुसार 16 अप्रेल को हैड पोस्ट ऑफिस के पास दो शख्स प्लास्टिक के कट्टे के अंदर चाइनीज मांजे की गेडिया बेच रहे थे। जिसका निरीक्षण किया तो कुल ५५ गेडिया चाइनीज मांझा जो अलग-अलग रंगों में था, साथ ही एक प्लास्टिक की चरखी पर लपेटा था और उस पर कलरफुल रैपर लगा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में संदीप पुत्र नथमल जैन, निवासी लखारों का चौक, गंगाशहर और भवानी शंकर पुत्र लालचंद मोदी निवासी रतन सागर कुएं के पास, फड़ बाजार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *