बीकानेरNidarindia.com
मोटरसाइकिल चोर बेखौफ है। बाइक चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। इस संबंध में परिवादी सुभाषपुरा निवासी हाल करणी नगर निवासी राकेश शर्मा पुत्र बृजलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि उसकी मोटरसाइकिल पांच अप्रेल को शाम 4:10 से 4:30 बजे के बीच भ्रमण पथ से कोई अज्ञात चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





