बीकानेरNidarindia.com
रुपए लेकर अवैध रूप से विवाह कराने का एक मामला कोलायत थाने में दर्ज किया गया है। इस संबंध में गडिय़ाला निवासी सुन्दरगिरी ने रिपोर्ट लिखवाई है।
परिवादी का आरोप है कि अर्जुनसिंह, निवासी लम्बाना मुलवान, सीता, गीता, माखणसिंह, चेतनराम मेघवाल, निवासी हनुमानगढ़, दर्शन सिंह ने मिलकर प्रार्थी से तीन लाख रुपए ले लिए और प्रार्थी व उसके भाई के साथ सीता व गीता का अवैध से विवाह करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी लखवीर सिंह को सौंपी है।





