बिजनेस : मारुती उद्योग को पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

भारतीय कृषि निर्यात क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले मारुति उद्योग नोखा के राजेश झंवर ने एक बार फिर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है । कंपनी को भारत से ग्राउंडनट इन-शेल (छिलके सहित मूंगफली) के सर्वाधिक निर्यात के लिए इंडियन ऑयलसीड्स एंड प्रोड्यूस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (IOPEPC) द्वारा लगातार पाँचवीं बार प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है ।

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया और सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि यह सम्मान 9 से 11 अक्टूबर तक थाईलैंड के खाओ लाक स्थित मैरियट रिसॉर्ट में आयोजित IGOC 2026 के अवसर पर प्रदान किया गया । इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के निर्यातक, कृषि व्यापार प्रतिनिधि और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं ।

मारुती उद्योग के निदेशक एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के कार्यकारिणी सदस्य राजेश झंवर ने बताया कि यह सम्मान सभी किसानों, कर्मचारियों, व्यावसायिक सहयोगियों और शुभचिंतकों के अथक प्रयासों का परिणाम है।

हमारी प्राथमिकता हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय कृषि उत्पादों को विश्व बाजार में पहुँचाना और देश की साख को ऊँचा उठाना रही है । मारुती उद्योग मोहनलाल सत्यनारायण झंवर, नोखा ग्रुप से संबद्ध है । इसी समूह की अन्य इकाइयाँ बालाजी उद्योग और मुरली फ्लोर मिल्स भी स्थानीय कृषि उत्पादों का निर्यात कर रही हैं।

इन इकाइयों के निरंतर प्रयासों से नोखा, बीकानेर क्षेत्र को कृषि और कृषि-आधारित उद्योगों के क्षेत्र में नई पहचान प्राप्त हो रही है । गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, पारदर्शी व्यापार नीति और किसानों के साथ मजबूत संबंधों के चलते आज हमारा मोहनलाल सत्यनारायण झंवर, नोखा ग्रुप अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक विश्वसनीय नाम बन चुका है । लगातार पाँचवीं बार यह सम्मान प्राप्त करना मारुति उद्योग की निरंतर उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ मजबूत व्यावसायिक संबंधों का प्रमाण है ।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *