बीकानेर : दिवंगत नेता गुलाब गहलोत की स्मृति में 300 लोगों ने किया रक्तदान

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने जयंती पर किया उनका स्मरण

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान प्रदेश माली-सैनी महासभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिवंगत गुलाब गहलोत की जयंती के अवसर पर आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 300 लोगों ने उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया। शिववैली स्थित होटल कला मंदिर में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के  नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने  गुलाब गहलोत  को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके सामाजिक और जनसेवा के कार्यों का स्मरण किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी योगेश गहलोत ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्व. गुलाब गहलोत ने सदैव समाजसेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। उनकी जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित करना उनके सेवा, समर्पण एवं मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम में बीकानेर के महापौर अनिल कल्ला ने  गुलाब गहलोत को एक महान व्यक्तित्व बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं जीवन रक्षा में उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम में नोखा विधायक सुशीला डूडी, उपमहापौर पंकज गहलोत, पूर्व विधायक कन्हैया लाल झंवर,  पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, कांग्रेस नेता गजेन्द्र सिंह सांखला, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामनिवास गोदारा, आनंद सिंह सोढ़ा एवं नितिन वत्सस सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. गुलाब गहलोत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया  और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। शिविर में कुल 300 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

कार्यकर्ताओं का रहा योगदान…

रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा को लेकर सुभाष तंवर, अजय पारीक, दिनेश पड़िहार, विक्की चौधरी, गणेश गहलोत, गंगासिंह भाटी, लक्ष्मण गहलोत, आशीष पड़िहार, जे.पी. गहलोत, विजय गहलोत, जितेंद्र पानेचा, विमल तंवर, हितेश भाटी, मनीष गहलोत, विकास गहलोत, प्रीतम गहलोत, चिरायु तंवर, यथार्थ तंवर, विपुल तंवर, नथमल भाटी, महेंद्र पड़िहार, राकेश गहलोत, इंद्रजीत गहलोत, मनीष भाटी, नरेंद्र गहलोत, दुर्गेश तंवर, चंद्रकांत तंवर एवं पुनीत गहलोत सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *