रेलवे : मंडल प्रबंधक ने कहा संरक्षा को प्राथमिकता दी जाए, लिया समपार फाटकों का जायजा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने बीकानेर मंडल के समपार (फाटक) संख्या 138 (जामसर) एवं कानासर रेलवे स्टेशन व यार्ड का गहन बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समपार फाटक पर उपलब्ध संरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संरक्षा मानकों के अनुरूप ही रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने कानासर स्टेशन एवं यार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पॉइंट एवं क्रॉसिंग, ट्रैक की फिटिंग आदि का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रेल पथ एवं यार्ड से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार एवं अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल संचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और संरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि रेल संचालन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से जारी रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) रणसिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) देव किशन कुम्हार सहित अनेक रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *