क्राइम : 5000 रुपए का इनामी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 27 ग्राम एमडीएमए मामले में था वांछित

बीछवाल थाना पुलिस की कार्रवाई

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पुलिस थाना बीछवाल ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए 5000 रुपए के घोषित इनामी अपराधी और मादक पदार्थ के बड़े सप्लायर फिरोज उर्फ जग्गू भूट्टा को गिरफ्तार किया है।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और  जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) व वृत्ताधिकारी सदर आकांक्षा (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी बीछवाल दिगपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

यह है मामला –
पुलिस थाना सदर के मुकदमा  14 जनवरी धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में जब्ती अधिकारी ने वाणिज्यिक मात्रा में 27.20 ग्राम MDMA व मादक पदार्थ बिक्री की राशि 4,16,030 रुपए बरामद कर मुलजिमा सुगरा उर्फ सुगनी को गिरफ्तार किया था।अनुसंधान के दौरान इस मामले में मादक पदार्थ सप्लायर फिरोज उर्फ जग्गू पुत्र शहजाद अली (20) निवासी कनासियों की गली, एमएस हॉस्टल के पीछे, भूट्टों का बास के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया गया।

आरोपी के खिलाफ अदालत से धारा 37 पुलिस एक्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया गया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।उप निरीक्षक राजकुमार मय टीम ने आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड –
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं  एनडीपीएस एक्ट थाना सदर में वांछित। एनडीपीएस एक्ट थाना मुक्ताप्रसाद नगर विचाराधीन। बीएनएस थाना बीछवाल विचाराधीन।

पुलस टीम में यह थे शामिल –राजकुमार, उप निरीक्षक, थाना बीछवाल कालूराम, कांस्टेबल, सुरेश कुमार, थाना बीछवाल ने भागीदारी निभाई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *