बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
अपेक्स हॉस्पीटल में आज फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अपूर्वा बिस्सा का नया चैम्बर खोला गया। इस मौके पर महापौर कल्ला ने कहा कि वर्तमान समय में फिजियोथेरेपिस्ट की आवश्यकता आम हो गई है। समय के बदलाव के साथ जिस तरह जीवन शैली में बदलाव आया है,उसको देखते हुए मांसपेशियों में खिंचाव,नसों में जकडऩ,कमर दर्द व गर्दन में खिंचाव अत्यधिक होने लगे है। जिन्हें फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सा पद्धति से ही ठीक किया जा सकता है।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया ने कहा कि लगातार काम करना,मोबाइल का अधिक उपयोग भी कही न कही रोगों का कारण बनता जा रहा है। ऐसे में फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं आम हो गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकि त्सक डॉ.तनवीर मालावात ने कहा कि अपेक्स अस्पताल में इस प्रकार की सेवाएं ऑपरेशन वाले रोगियों के साथ साथ अन्य रोगियों को भी लाभान्वित करेगी।
डॉ अपूर्वा बिस्सा ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल एक इलाज नहीं है,बल्कि यह शरीर को उसकी प्राकृतिक क्षमता और ताकत वापस दिलाने का माध्यम है। हमारा उद्देश्य हर मरीज को दर्द-मुक्त जीवन देना और उनकी गतिशीलता को वापस लाना है। डॉ बिस्सा ने फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सा को केवल उपचार नहीं,बल्कि सेवा और साधना का माध्यम बनाने की बात भी कही।
अस्पताल के यूनिट हैड डॉ भानू प्रकाश ने कहा कि अस्पताल में मेट्रो सिटी जैसी चिकित्सकीय सेवाएं देने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है और आने वाले समय में अपेक्स अस्पताल ओर बेहतर सुविधाओं के साथ रोगियों को राहत प्रदान करेगा ताकि उन्हें बीकानेर से अन्य कही जाना न पड़े।
इस मौके पर डॉ.आर पी अग्रवाल,डॉ.ऋषभ कोचर,डॉ.मनीष बोथरा,डॉ.अंकित स्वामी,डॉ गुरदीप कौर,डॉ.अनिकेत शर्मा,विष्णु नारायण बिस्सा,पवन पच्चीसिया,सलीम चिश्ती,जितेन्द्र बिस्सा,मोहित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।





