बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जामसर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आईजीपी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देश पर और एसपी बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस की मॉनिटरिंग में यह अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा और सीओ लूणकरणसर रणवीर सिंह साईं के निर्देशन में थानाधिकारी जामसर रवि कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
थाना क्षेत्र के अजुर सोलर प्लांट, दाउदसर से सोलर केबल चोरी होने के संबंध में थाना जामसर में दर्ज प्रकरण में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के बाद पूर्व में एक आरोपी अब्दुल और कबाड़ी मदन लाल को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध कर संप्रेषण गृह में दाखिल करवाया था। प्रकरण में वांछित चल रहे दो अन्य आरोपियों कालू पुत्र पप्पू खां,उम्र 24 साल, निवासी, दाउदसर एवं साखीर पुत्र मोहम्मद अली, उम्र 19 साल, निवासी दाउदसर थाना जामसर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरोपियों को पीसी रिमांड पर प्राप्त कर गहनता से पूछताछ जारी है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल सुनील 1105 का विशेष योगदान रहा।





