बीकानेर : रक्तदान शिविर में 245 यूनिट रक्त संग्रहित, विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत दो स्थानों पर लगाया

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत शनिवार को बीकानेर जिले में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। तेरापंथ भवन लूणकरणसर तथा ग्राम पंचायत बेनीसर में आयोजित इन शिविरों में युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए कुल 245 यूनिट रक्तदान किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि तेरापंथ भवन लूणकरणसर में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 127 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी लूणकरणसर डॉ. विभय तंवर उपस्थित रहे तथा उन्होंने आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

रक्त संग्रहण का कार्य पीबीएम एवं संबद्ध चिकित्सालय, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के रक्त केंद्र की टीम द्वारा डॉ. कालूराम के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान के प्रति युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए रक्त केंद्र, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की ओर से तेरापंथ युवक परिषद लूणकरणसर को प्रेरक प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया। प्रशंसा-पत्र में परिषद के प्रयासों को स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद रोगियों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण बताया गया।

डॉ. विभय तंवर ने बताया कि शिविर में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश गोलेछा, मंत्री चन्द्रकांत बरडिया एवं प्रभारी विजेंद्र बैद सहित परिषद के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के प्रचार-प्रसार मंत्री श्रेयांस बैद, राजेश बोथरा, गौरव भूरा, कपिल नवलखा, विकास तातेड़, नरेंद्र तातेड़, अमित बोथरा, धनपत तातेड़, अरविंद बोथरा, गौतम बोथरा, पारस बैद, रोहित बीरमेचा, गौतम बाफना, जयंत बोथरा, अरिहंत चोरड़िया, युग दूगड़, रूपेश नवलखा एवं अर्हम बोथरा सहित कार्यकर्ताओं ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

बेनीसर में 118 यूनिट रक्तदान

ग्राम पंचायत बेनीसर में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वर्गीय रामेश्वर लाल गोदारा के परिवार ने उनकी स्मृति को समर्पित भाव से तथा गांव के प्रबुद्धजनों के सहयोग से रक्तदान किया। शिविर में कुल 118 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर बलबीर गोदारा, मुनीराम, मोहनलाल सिद्ध, भगवान राम सिद्ध, सरपंच पार्वती गोदारा, मुकेश गोदारा एवं राकेश गोदारा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल स्टाफ में डॉ. खुशबू गोदारा, सीएचओ विजयपाल गोदारा एवं एएनएम बबीता सहित कार्मिकों ने शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

रविवार को उदासर में होगा रक्तदान शिविर

डॉ. साध ने बताया कि विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत रविवार को तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से तेरापंथ भवन, उदासर बीकानेर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र एवं स्वस्थ नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान कर इस जनसेवा अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *