आस्था : मोहता कुआं क्षेत्र में कृपाल भैरव का भव्य जागरण 24 को, बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मोहता कुआं क्षेत्र में कृपाल भैरव का भव्य रात्रि जागरण 24 सितम्बर को होगा। कृपाल भैरव मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को बैनर व पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस दौरान संस्थान के संरक्षक खूमराज पंवार ने बताया कि कृपाल भैरव का यह मंदिर लगभग साढ़े तीन सौ वर्ष पुराना है। यहां प्रतिवर्ष आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि जागरण के दौरान शहर के अनेक लोक गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने बीकानेर को भक्ति परम्परा का शहर बताया और कहा कि भादवा महीने में यहां का भक्ति भाव परवान पर होता है।

उप निदेशक डाॅ. हरिशंकर आचार्य ने कहा कि मेले-मगरिए और तीज-त्यौहार मनाने वाले शहर के जम्मे और जागरण भी देशभर में विशेष पहचान रखते हैं।
संस्था अध्यक्ष अजय सिंह पंवार ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में महेश जोशी, भगवान दास पडिहार, रामजीवण ,गिरधारीलाल,भगवान दास पड़िहार , ट्रस्ट अध्यक्ष अजय सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष सत्यानारायण पंवार, तेजसिंह पंवार, प्रेमसिंह पंवार, रफीक कादरी तथा तरुण पंवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नागेश्वर जोशी ने किया।
आभार सत्यनारायण पंवार ने जताया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *