क्राइम : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब परिवहन के दौरान दिया था वारदात का अंजाम - Nidar India

क्राइम : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब परिवहन के दौरान दिया था वारदात का अंजाम

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अवैध शराब के परिवहन के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला करने के प्रयास के मामले में जसरासर थाना पुलिस ने दो लोगों को  गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह करीब पांच माह से फरार चल रहे थे। दोनों ही थाना स्तर पर टॉप-10 वांछित आरोपियों में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को रोही बिदासरिया क्षेत्र में बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर उप निरीक्षक भागीरथ राम मय पुलिस जाब्ता रोही बिदासरिया पहुंचे और नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान एक गाड़ी और एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस जाब्ते ने दोनों वाहनों को रोकने का इशारा किया।
लेकिन गाड़ी चालक ने वाहन को रोकने के बजाय तेज गति से भगाते हुए नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद वाहन चालक ने तेजी से भागने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी सड़क से नीचे खड्डे में गिरकर पलट गई। उस गाड़ी को  एस्कॉर्ट कर रही मोटरसाइकिल और गाड़ी में भरी अवैध शराब को मौके पर छोड़कर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में पुलिस थाना जसरासर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान की ओर से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बंवारीलाल मीणा तथा वृताधिकारी नोखा जगदीशसिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना जसरासर के थानाधिकारी राकेश स्वामी निरीक्षक पुलिस के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने आसूचना संकलन और लगातार प्रयास करते हुए करीब पांच माह से फरार चल रहे और थाना स्तर पर टॉप-10 में शामिल मालाराम पुत्र हरुराम जाट, उम्र 29 वर्ष और राजूराम पुत्र  हरुराम जाट, उम्र 37 वर्ष, निवासी बिदासरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस दोनों से पूछताछ एवं प्रकरण में आगे का अनुसंधान कर रही है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *