रेलवे : इन ट्रेनों का सरसावा स्टेशन पर होगा अस्थायी ठहराव - Nidar India

रेलवे : इन ट्रेनों का सरसावा स्टेशन पर होगा अस्थायी ठहराव

 जयपुर,बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे की ओर से सत्संग मे यात्रियों की सुविधा के लिए 31 अगस्त से 02 सितंबर तक 04 ट्रेनों का सरसावा रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार-

1. गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी -बाड़मेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो  30 अगस्त से 01 सितंबर  तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 06:40 बजे आगमन एवं 06:41 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर -हरिद्वार एक्सप्रेस 31 अगस्त को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 12:55 बजे आगमन एवं 12:56 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस रेल 01 सितंबर को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 18.35 बजे आगमन एवं 18.36 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर- जम्मू तवी एक्सप्रेस 31 अगस्त  से 2 सितंबर  तक बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 21.33 बजे आगमन एवं 21.34 बजे प्रस्थान करेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *