जयपुर, बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्मार्ण से जोड़ने की दिशा में ‘खेलो इंडिया संवाद का राष्ट्रव्यापी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के युवा, खिलाड़ी, स्वयंसेवक और खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद रहा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों को केवल प्रतियोगिता या पाठ्यक्रम से जुड़ी गतिविधि न मानकर इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने खेलों को स्वस्थ समाज, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

सुबोध काॅलेज, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के काॅमनवेल्थ खेल-2026 में पदक विजेता यशवीर सिंह ने सहभागिता की तथा संवाद में भाग लिया। यशवीर सिंह ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और धैर्य से नियमित अभ्यास की बात कहीं जिससे सफलता प्राप्त की जा सकती है तथा उन्होंने अपनी सफलता में रेलवे द्वारा खेलों को प्रोत्साहन देने की योजनाओं और उपलब्ध करवाए जा रहें इन्फ्रास्ट्रचर के लिए भी आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही सरकार द्वारा खिलाडियों को दी जा रही सुविधाओं, कोचिंग और प्रोत्साहन देने वाली सुविधाओं का भी उल्लेख कर सरकार का धन्यवाद किया।
खेलो इंडिया संवाद के दौरान मंजू शर्मा, सांसद-जयपुर, राव राजेन्द्र सिंह, सांसद, जयपुर-ग्रामीण सहित खेल जगत के युवागण उपस्थित रहे।
खेलों इंडिया संवाद का आयोजन युवाओं में खेल भावना, फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बनेगा और खेलों को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित कर करेंगे जिससे देश को खेल जगत में अलग पहचान बनाने में सहायता मिलेगी।





