क्राइम : निकाय चुनाव को लेकर दुरुस्त रहे कानून व्यवस्था, आईजी ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक - Nidar India

क्राइम : निकाय चुनाव को लेकर दुरुस्त रहे कानून व्यवस्था, आईजी ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए रेंज आईजी ने आज श्रीगंगानगर में सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर आमजन से सुझाव लिए। पुलिस थाना सादुलशहर में सीएलजी सदस्यों के साथ हुई बैठक में महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर ओमप्रकाश, और हरिशंकर, पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर मौजूद रहे।


राजस्थान-पंजाब सीमा से जुड़े सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने, आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को जानने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आईजी की अध्यक्षता में इंटर स्टेट कोर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें    हरिशंकर, पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर,  बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ व   जगदीश विश्नोई, SP बठिंडा, पंजाब एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था एवं आगामी निकाय चुनाव के सम्बंध में राजस्थान-पंजाब सीमा से जुड़े सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

बॉर्डर चेक पोस्ट पतली का निरीक्षण किया जाकर आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *