क्राइम : अवैध देशी कट्टा सहित एक गिरफ्तार, दंतौर पुलिस की कार्रवाई - Nidar India

क्राइम : अवैध देशी कट्टा सहित एक गिरफ्तार, दंतौर पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। दंतौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्‌टा(पिस्टल) जब्त किया है।

पुलिस पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हथियार के स्रोत एवं खरीद-फरोख्त के संबंध में जानकारी जुटा रही है।  पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी खाजूवाला विजयपाल यादव के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

दंतौर थाना पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के  दौरान चक 22 बीएलडी बुलर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शख्स की पहचान श्रवण पुत्र बुटाराम बावरी, उम्र 54 वर्ष, निवासी चक 5 डीएमडब्ल्यूडी के रूप में की है। पुलिस ने बरामद हथियार को नियमानुसार जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25(1-बी)(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *