बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर व प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज रेलसेवाओं का परसनेऊ स्टेशन पर 01 व 02 सितंबर को अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार गाडी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 01 व 02 सितंबर को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 10.51 बजे आगमन एवं 10.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो 01 व 02 सितंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 14.07 बजे आगमन एवं 14.09 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 01 व 02 सितंबर को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 23.39 बजे आगमन एवं 23.41 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 12457, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस 31 अगस्त और 01 सितंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 05.21 बजे आगमन एवं 05.23 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस 31 अगस्त व 01 सितंबर को प्रयागराज से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन एवं 17.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस 01 व 02 सितंबर को लालगढ से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 09.29 बजे आगमन एवं 09.31 बजे प्रस्थान करेगी।
यह फाटक रहेगा बंद, चलेगा अंडरब्रिज का काम
बीकानेर रेल मंडल के भटिंडा- हनुमानगढ़ खंड पर स्थित समपार (फाटक )संख्या 61 (किमी 83/5-6) भटिंडा- सूरतगढ़ , (चन्दडा फाटक ) पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य होना है, इस कारण से यह समपार ( फाटक ) वाहनों के आवागमन के लिए पूर्णतया बंद रहेगा।
यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए 20.08.26 को सुबह 9 बजे 19.02. 27 तक बन्द रहेगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।





