क्राइम : मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार, दो अलग-अलग थानों की कार्रवाई, जब्त किया 21.818 किलो डोडा पोस्त चूरा - Nidar India

क्राइम : मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार, दो अलग-अलग थानों की कार्रवाई, जब्त किया 21.818 किलो डोडा पोस्त चूरा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। आज बीछवाल और पांचू पुलिस थानों की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 21 किलो 818 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा जब्त किया है। दोनों अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार बीछवाल थाना पुलिस ने छोटी ढाणी कानासर के पास कार्रवाई करते हुए सांवरसिंह पुत्र बुलाकीसिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़ी ढाणी कानासर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम अवैध डोडा पोस्त डण्ठल व चूरा बरामद किया गया। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और परिवहन के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी कार्रवाई पांचू थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने भारतमाला रोड स्थित टोल पांचू के पास ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान सुरिन्द्र कुमार पुत्र भजनलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी भागु, थाना बहाववाला, फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 किलो 428 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया।

मौके से तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन जब्त किया गया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में की गई। बीछवाल थाना कार्रवाई थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में और पांचू थाना कार्रवाई थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद की टीम ने की।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *