बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
ओपरेशन नीलकण्ठ के तहत कार्रवाई करते हुए नोखा थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 145 ग्राम हेरोईन जब्त की। इसकी कीमत 7 लाख रुपए आंकी जा रही है।


पुलिस का अनुसंधान जारी है। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने मुखबीर की सुचना पर आरोपीग श्रवणराम,लक्ष्मणराम, श्रीराम भादु के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 145 ग्राम शुद्ध हेरोईन जब्त की। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त की है। इसका अनुसंधान राकेश स्वामी पुनि थानाधिकारी पीएस जसरासर द्वारा जारी है।
इनको किया गिरफ्तार…
पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ श्रवणराम पुत्र सीताराम विश्नोई, उम्र 27 साल,निवासी रोड़ा, लक्ष्मणराम पुत्र मनरुप उर्फ मनीराम विश्नोई, उम्र 22 साल, निवासी रोड़ा,श्रीराम भादु पुत्र मनरुप उर्फ मनीराम विश्नोई, उम्र 28 साल, निवासी रोड़ा को गिरफ्तार किया है।





