रेलवे : बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल हुई नियमित - Nidar India

रेलवे : बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल हुई नियमित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे की ओर से यात्री भार को देखते हुए गाडी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को गाडी संख्या 14711/14712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित  के रूप में संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14711, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस  26.08.26 से बीकानेर से प्रत्येक बुधवार को 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14712, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा  27.08.26 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरूवार से 19.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.55 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।

यह ट्रेन रास्ते में श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

नोटः- इस रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 26.08.26 को एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 27.08.26 को 01 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी श्रेणी के अस्थाई डिब्बे अतिरिक्त लगेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *