बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास ने किया एक करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक के सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास - Nidar India

बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास ने किया एक करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक के सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर पश्चिम विधायक  जेठानंद व्यास ने मंगलवार को बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न सड़क, सीसी सड़क एवं ब्लॉक निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही आमजन को आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विधायक ने खजांची पट्टे से रूपचंद मोहनलाल की दुकान तक सड़क निर्माण, कोचरों के चौक से कोचरों की पिछली गुवाड़ तक, कोचरों के चौक से भैरुरतन स्कूल की तरफ गुजरों के मोहल्ले तक, कोचरों के चौक से ढूढीवाली होते हुए मैन जेल रोड तक, हनुमानजी मंदिर से होटल भंवर निवास तक सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही वार्ड संख्या 79 में कुम्हारों का मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों में सीसी एवं ब्लॉक निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि डबल इंजन सरकार के माध्यम से प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। शहरों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सड़क, बिजली, पानी, नाली और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ करवाए जा रहे हैं। बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में भी आवश्यकता के अनुसार चरणबद्ध रूप से विकास कार्य स्वीकृत करवाकर धरातल पर उतारे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत आवश्यकता हैं। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, रोजगार और आमजन की दैनिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि पानी और बिजली से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही सड़क तंत्र को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए बीकानेर पश्चिम को बेहतर और सुविधायुक्त विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अधिशाषी अभियंता कमल खत्री, सहायक अभियंता सरस्वती रंगा, किशन चौधरी, रमजान अब्बासी, विशाल गोलछा, रामचन्द्र सोनी, लोकेश महेकार, सुनील जोशी, सुरेन्द्र कोचर, महेन्द्र बरडिया, हनुमान चावडा, अजय खजांची, गिरिराज भादाणी, विजयचंद कोचर, प्रफुल्ल नाहटा, संजय कोचर, नरेन्द्र सोलंकी, जुगल खडगावत, मुकेश नायक, मधुसूदन शर्मा, धु्रव सोनी, विमला रामावत, चन्द्रप्रकाश नाहटा, संजय आचार्य, अनादि पारीक, अनिरूद्ध आचार्य, ओम प्रकाश कुमावत, राजू कोचर, परिजात कोचर जिया उल हक आदि मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *