नगरीय निकाय आम चुनाव: वार्ड पार्षद के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में वार्ड पार्षद के आरक्षण की लॉटरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम तथा खाजूवाला, देशनोक, नापासर, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ तथा नोखा नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी सोमवार प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभागार में निकाली जाएगी।

गौरतबल है कि नगर निगम चुनावों को लेकर नेताओं में काफी उत्सुकता है। कइयों तैयारियां शुरू कर दी है। कई निवर्तमान पार्षद भी फिर से मैदान में उतरने की तैयारी में है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *