बीकानेर : पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन - Nidar India

बीकानेर : पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

दो दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका की ओर से अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने मुख्यमंत्री को सालासर बालाजी की तस्वीर भेंट की। साथ ही केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम  मेघवाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

बीकानेर में स्वतंत्रा दिवस के राज्यस्तरीय आयोजन पर आभार व बीकानेर में लगभग 800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रांका ने बताया कि लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा, श्रीडूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय, बीकानेर में आयुर्वेदिक औषधालय, म्यूजियम सर्किल पर पुल निर्माण की घोषणा, मेघासर उप चिकित्सा केन्द्र को पीएचसी में क्रमोन्नत करने सहित कई घोषणाएं कर बीकानेर के विकास को पंख लगाए हैं। इस मौके पर प्रणव भोजक, पवन महनोत, रमेश भाटी, शंभु गहलोत, घनश्याम जाजड़ा, लक्की पंवार, राजेन्द्र चौहान, धीरज रांका आदि मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *