बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


बड़ा बाजार स्थित प्राचीन श्री बाबा रामदेव जी मंदिर में रविवार 8वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां शनिवार को परवान पर रही।
भंडारे शाम 6 बजे से शुरू होगा, जो अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागीदारी निभाएंगे। आयोजन से जुड़े श्रद्धालु दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में जुटे हैं। ताकि ज्यादा संख्या में भक्तगण बाबा के दर्शन लाभ ले सके।
Post Views: 24






