राजनीति : कांग्रेस ने किया गांधी पार्क में श्रमदान, प्रतिमा स्थल पर की साफ-सफाई - Nidar India

राजनीति : कांग्रेस ने किया गांधी पार्क में श्रमदान, प्रतिमा स्थल पर की साफ-सफाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

आजादी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) की ओर से महात्मा गांधी  की प्रतिमा स्थल एवं गांधी पार्क में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर के प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता, सेवा और श्रमदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों को स्वच्छ एवं सम्मानजनक बनाए रखना रहा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता और सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया था।
वहीं संगठन महासचिव रमजान कच्छावा ने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूक, सुभाष स्वामी,प्रफुल्ल हाटीला, इस्माइल खिलजी, हंसराज बिश्नोई,शकील अहमद,गोपीराम बिश्नोई ,अहमद अली,विजय सिंह शेखावत,मनोज कुमार,नरेश नायक, हिमांशु गहलोत,हाजीर भाई, योगेश वाल्मीकि,रवि जनागल, राजकुमार हाटीला, अभिषेक सिंह,सुधीर चन्द्र, पन्नालाल मेघवाल,कमल गोयल,सोनू मेघवाल, ओमप्रकाश कड़ेला,शिव मेघवाल आदि शामिल हुए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *