बीकानेर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को आएंगे, पढ़े पूरा कार्यक्रम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे और मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे यहां विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा यहां से किसान भवन आएंगे और विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे और श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे।

सायं 6:50 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी एवं और ड्रोन शो आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री रात्रि 8:20 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 8:55 बजे शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9.05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रातः 11.25 बजे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047’ में भाग लेने लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *