बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए 02 जोडी ट्रेनों में वातानुकुलित श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली में जोधपुर से 16 से 31. अगस्त तक एवं दिल्ली से 17 अगस्त से 01 सितंबर तक 01 थर्ड एसी व 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 14723/14724, हिसार-तिरूपति में हिसार से 22 से 29 अगस्त तक एवं तिरूपति से 24 से 31 अगस्त तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
Post Views: 13






