बीकानेर : पुष्कर इवेंट बिजनेस मीट में विकास शर्मा को मिला सम्मान - Nidar India

बीकानेर : पुष्कर इवेंट बिजनेस मीट में विकास शर्मा को मिला सम्मान

इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

पुष्कर ( अजमेर ) में हुई राज्य स्तरीय ” वीवा वेडिंग इंडस्ट्री बिजनेस मीट में बीकानेर की परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा को इस क्षेत्र में किए जा रहे उनके बेहतर प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।
रविवार को पुष्कर के प्रसिद्ध  रिसोर्ट में आयोजित हुए कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग 160 इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

राज्य के इवेंट इंडस्ट्री संगठन
‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री ‘ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस क्षेत्र के लिए खास तौर से काम करने वाले प्रफेशनल्स को एक मंच पर लाना , उनमे जुड़ाव , आपसी सहयोग और नई व्यापारिक उपलब्धियों को साझा करना था।

इस बिजनेस मीट में राज्य भर से आए हुए इंडस्ट्री लीडर, वेन्यू पार्टनर्स, वेडिंग प्लानर, फोटोग्राफर, decoretor, मेक अप आर्टिस्ट, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल और अन्य केटेगरी के प्रतिनिधि एक छत के नीचे उपस्थित हुए और अपने रचनात्मक कार्यों , अनुभवों और उपलब्धियां को साझा किया।

बीकानेर से शामिल एक मात्र इवेंट कंपनी ‘ परफेक्ट इवेंट ‘ के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा ने भी अपने creative आईडिया, और उपलब्धियां मंच पर साझा की।
‘ वीवा वेडिंग इंडस्ट्री’ राज्य की एक ऐसी संस्था है जो समय समय पर राजस्थान के अलग – अलग जिलों में प्रोग्राम मीट सेमिनार आयोजित करती रहती है और इस क्षेत्र में काम करने वाले वेंडर्स को प्रशिक्षित और सम्मानित करती है।  गौरतलब है कि विकास शर्मा बीकानेर के जाने माने कोरियोग्राफर और ऐक्टर हैं जिन्होंने कई video एल्बम, शॉर्ट फिल्म्स , ऐड फिल्म्स , और थियेटर में नेशनल लेवल पर काम किया है।

इस मौके पर परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के फाउंडर और बीकानेर के पहले रेडियो jockey Rj Rohit, मनीष शर्मा, मनीष अग्रवाल, प्रतीक शर्मा , पंकज पारीक, संदीप सेवग, पुनीत शर्मा आदि ने खुशी जाहिर की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *