जितेन्द्र सिंह शेखावत अध्यक्ष, शंकर बोहरा कोषाध्यक्ष और रहमत अली सचिव मनोनीत

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जिला फुटबॉल संघ बीकानेर के चुनाव आयोजित किए गए। इसमें फुटबॉल खेल से जुड़े पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


इसमें जितेंद्र सिंह शेखावत अध्यक्ष, शंकर बोहरा कोषाध्यक्ष और रहमत अली को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी से जिले में फुटबॉल खेल को और मजबूत करने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।
फुटबॉल प्रेमियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने भी जिले में फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *