बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8G (किमी 41/4-5 साजनसर-सरदारशहर, मार्ग पर स्थित) पर स्थित इस अंडरब्रिज का विस्तार कार्य होगा।
इसलिए यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए 22 अगस्त से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार आमजन उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु अंडरब्रिज संख्या 8F (किमी 40/2-3 , साजनसर-उदासर मार्ग में स्थित) व फाटक संख्या -22 A (किमी 44 /1-2, सरदारशहर ) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।
Post Views: 14






