शिक्षा : खेलकूद प्रतियोगिता के नाम पर चंदा वसूलने का आरोप, इस संगठन ने निदेशक को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

शिक्षा विभाग में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नाम चंदा एकत्रित करने का आरोप शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने लगाया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण ने उच्चधिकारियों और शिक्षा निदेशक को इस संबंध में एक ज्ञापन भेजा है। इसके जरिए आरोप लगाया है कि कुछ कार्मिक खेलकूद के नाम चंदा वसूल रहे है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेशाध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री  शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। वहीं शिक्षा निदेशक के नाम का ज्ञापन  शैलेन्द्र  देवड़ा अतिरिक्त निदेशक को सौंपकर 50वीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नाम पर फर्जी रसीदें काटकर चंदा इकट्ठा करने वाले कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने सम्बन्ध में वार्ता भी की।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *