क्राइम : अवैध देशी कट्‌टा और जिन्दा कारतूस सहित दो गिरफ्तार, नापासर थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नापासर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्‌टा और जिन्दा कारतूस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार राज्य में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित करने एवं अवैध हथियारों व अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान और उच्चधिकारियों के निर्देश पर थाना अधिकारी सुश्री कविता पूनिया के नेतृत्व में  05 अगस्त की रात्रि को  मूलाराम मय टीम ने गश्त के दौरान मुखबीर ईतला अनुसार शेरेरा से राणीसर रोड रोही आसेरा पर दो संदिग्ध युवकों को काबू किया।

नाम-पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम जेठाराम और रमेश निवासी शेरेरा होना बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर जेठाराम के कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस  बरामद हुआ। बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत  प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान कविन्द्र कुमार सउनि के सुपुर्द किया गया।

यह टीम रही सक्रिय…

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में कविता पूनिया पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना नापासर,मूलाराम सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना नापासर,सुरेन्द्र कुमार कानि. गोरखाराम कानि.चुन्नीलाल कानि. ने भागीदारी निभाई।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *