क्राइम : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार की फोटो पोस्ट करने वाला शख्स गिफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। सेरूणा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी इमीचंद के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान इस संबंध में  इतला मिली थी कि एक व्यक्ति गजानंद नामक बीकानेर की तरफ से सेरुणा आ रहा है, जो अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम आईडी पर हथियारों की पोस्ट लगाकर धौंस जमा रहा है। आमजन में भय का माहौल पैदा कर रहा है।

पुलिस ने इतला की तस्दीक के लिए बसो को चेक किया तो, एक बस में गजानन्द आया जिसकी तलाशी ली तो कोई हथियार पास में नही मिला, जिसके मोबाईल को चेक किया तो मोबाईल में इन्सटाग्राम (फेसबुक अकाउण्ट) आईडी पर शेयर चेट आदि से प्राप्त पिस्टल की फोटो व विडियो शेयर किये हुए पाये गये है।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *