बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
नापासर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। शातिर ने 84 वर्षीय बुजुर्ग के घर से चोरी सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चुराई थी। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र में हुई चोरी की 07 अन्य सनसनीखेज वारदातें भी स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार 23 मार्च को परिवादी मिण्डाराम निवासी, शेरेरां के घर में चोरी के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया था।
इस मामले में अनुसंधान अधिकारी लिखमदास हेड कांस्टेबल ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर संदिग्धों को दस्तयाब किया गया। थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया, जिस पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र में हुई चोरी की 07 अन्य सनसनीखेज वारदातें भी स्वीकार की।
मामले में इनको किया गिरफ्तार…
डालाराम पुत्र तिलोकाराम मेघवाल, उम्र 25 साल, निवासी मेघवालों का मोहल्ला, गांव शेरेरा, प्रेम कुमार पुत्र मोहनराम मेघवाल, उम्र 18 साल, निवासी भैरुजी मंदिर के पास, गांव शेरेरा रामदेव गोदारा पुत्र भैराराम,उम्र 27 साल निवासी, वार्ङ नम्बर 01 गांव आसेरा को गिरफ्तार किया गया है।





