भगवान जगन्नाथ के स्वरूप का किया जाएगा भैरव बाबा का शृंगार
बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
भैरव कुटिया के पीछे स्थित सियाणा पार्क में हरियाली अमावस्या महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई। पार्क में स्थित सियाणा भैरव बाबा का विशेष शृंगार किया जा रहा है। बीजीसी यूथ स्टार के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी महोत्सव मनाया जा रहा है।
इसको लेकर पार्क मेंं जबर्दस्त सजावट की जा रही है। इस बार रंगीन रोशनियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी। वहीं खास बात यह रहेगी कि इस बार बाबा भैरवनाथ का शृंगार भगवान जगन्नाथ के स्वरूप में किया जाएगा, जो रथ पर सवार होंगे। बीजीसी यूथ स्टार की युवा टीम लगातार तैयारियों में जुटी है।
श्री सियाणा भैरव जी का अभिषेक, भव्य पूजन, श्रृंगार, छप्पन भोग, महाआरती होगी। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
रिपोर्ट-फोटो : एसएन जोशाी
Post Views: 9





