बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अम्बाला मण्डल के सरसावा स्टेशन पर 02 जोडी ट्रेनों का ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस जो 31 अगस्त से 02 सितंबर तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी। वह सरसावा स्टेशन पर 16.22 बजे आगमन और 16.23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 31 अगस्त से 02 सितंबर तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी,वही सरसावा स्टेशन पर 11.39 बजे आगमन एवं 11.40 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 02 सितंबर तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, वह सरसावा स्टेशन पर 23.32 बजे आगमन एवं 23.33 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 30 अगस्त से 02 सितंबर तक बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 05.27 बजे आगमन एवं 05.28 बजे प्रस्थान करेगी।






