क्राइम : मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने फ्रीज की सम्पत्ति - Nidar India

क्राइम : मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने फ्रीज की सम्पत्ति

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ ने शिकंजा कस लिया है। खासकर गठित अपराधियों और मादक पदार्थो की तस्करी से अर्जित अवैध सम्पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में आज अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

अपराधियों की मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित आय से बनाई सम्पति की पहचान कर  सत्तार अली, उर्फ सत्तार पुत्र मेहु खान भुट्‌टा, रिहायशी मकान भुट्‌टा  बास और फतीपुरा गली में रिहायशी मकान, भुट्‌टा बास, परी पुत्री शहजाद, फिरोज उर्फ जग्गू पुत्र शहजाद और शहजाद पुत्र इनायत अली की सम्पत्ति को फ्रीज किया गया है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों की सम्पत्ति 1 करोड़ 79 लाख 05 हजार 609 रुपए बताई जा रही है। इसमें रिहायाशी और कृषि भूमि शामिल है।

एसीपी ने बताया कि आरोपी सत्तार अली एवं उसके पुत्रों  सिकन्दर अली,  साजिद खा, अनिष व साहिल के विरूद्ध अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए है। वहीं आरोपी सत्तार अली व उसके पुत्रों के विरूद्ध कुल 37 अभियोग संगीन धाराओं में अब तक दर्ज हो चुके है।
सिकन्दर अली, साजिद खां व साहिल थाना के हिस्ट्रीशीटर है और आरोपी सत्तार अली की हिस्ट्रशीटर पत्रावली खोली जा रही है। पुलिस के अनुसार शहजाद अली के  विरूद्ध 03 अभियोग एवं उसके पुत्र फिरोज उर्फ जग्गु के विरूद्ध 03 अभियोग संगीन धाराओं में दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ऐसे अन्य तस्करी के अभ्यस्त अपराधियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी अर्जित आय की पहचान पूरे जिले में कराई जा रही है। ऐसे सभी अपराधियों की तस्करी से अर्जित समस्त आय को शीघ्र ही फ्रीज करवाया जायेगा ।
बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें व
ऐसे संगठित एवं मादक पदार्थ तस्करों के सम्बन्ध में जानकारी पुलिस से साझा करें, जिससे
युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके ।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *