बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
नोखा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणो में फरार चल रहे थे।
थानाधिकारी नोखा गोविन्द सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालाय में विचाराधीन प्रकरणो में फरार चल रहे स्थाई वारंटी प्रभूराम पुत्र आशुराम मेघवाल, उम्र 35 साल, निवासी जेसलसर,भगवानाराम पुत्र आशुराम, उम्र 28 साल, निवासी जेसलसर और लिछमणराम उर्फ लक्ष्मणराम पुत्र आशुराम, उम्र 30 साल,निवासी जेसलसर को रोही ग्राम जेसलसर से गिरफ्तार किया गया हैं। अभियान के दौरान अब तक पुलिस थाना नोखा पर गठित टीम द्वारा कुल 10 स्थाई गिरफतारी वारंटो का निस्तारण किया जा चुका है।
Post Views: 6






