बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
सुगम रेल संचालन के लिए लालगढ़- सूरतगढ़ खंड पर स्थित समपार सं.C 148 ए (बीछवाल फाटक) पर अनुरक्षण कार्य होने के कारण 05 अगस्त तक बंद रहेगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार यह फाटक 04 अगस्त को रात 8 बजे से 05 अगस्त को रात 8 बजे तक बंद रहेगा।
ऐसे में रेलवे प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए समपार संख्या C-147 व बीछवाल औधोगिक क्षेत्र सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।
भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल आंशिक रद्द रहेगी
रेलवे की ओर से बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 06 अगस्त को भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।






