बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।

कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 में बीकानेर की आयुषी आचार्य ने जेनेटिक्स एंड प्लान्ट ब्रीडिंग विषय में राज्य स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की है।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गत 27 जून को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।

आयुषी आचार्य ने इससे पूर्व सरदार कृषि नगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, पालनपुर, गुजरात द्वारा आयोजित कृषि स्नातकोत्तर परीक्षा 2023-2025 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की छात्रा के तौर पर जेनेटिक्स एंड प्लान्ट ब्रीडिंग विषय में भी विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आयुषी के पिता चेतन आचार्य संभागीय आयुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त संस्थापन अधिकारी हैं।
Post Views: 8






