रेलवे : इन स्टेशनों पर चलेगा तकनीकी कार्य, यह ट्रेनें बदले मार्ग पर चलेगी - Nidar India

रेलवे : इन स्टेशनों पर चलेगा तकनीकी कार्य, यह ट्रेनें बदले मार्ग पर चलेगी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद-बरेली रेलखण्ड के मध्य में तकनीकी कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते लालगढ-डिब्रुगढ ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस  कार्य के कारण गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ  16, 19, 21, 23, 29, 31, 04 अगस्त  व 06 अगस्त को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह  परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-चन्दौसी-बरेली कैंट होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर व बरेली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

दक्षिण रेलवे के मदुरै मण्डल पर चलेगा तकनीकी कार्य
दक्षिण रेलवे की ओर से मदुरै मण्डल पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण मदुरै-बीकानेर ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 22631, मदुरै-बीकानेर  16  व 23 जुलाई को मदुरै से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मानामदुरै-करैक्कुडि-तिरूच्चिराप्पल्लि होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोडैक्कानल रोड-दिडुंक्कल स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मानामदुरै, षिवगंगा, करैक्कुडि व पदुक्कोटटै स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *