रेलवे : इन स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित - Nidar India

रेलवे : इन स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड के मध्य नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य स्थगित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के लिए किया जाने वाला नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य स्थगित किया जा रहा है, जिसके कारण पूर्व में प्रभावी रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रभावित निम्न रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी:-

रीस्टोर मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 19725, खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस जो दिनांक 21 जुुलाई को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर रेगुलेट रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो  17 जुलाई को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 19726, दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा 18 जुलाई को दरभंगा से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर रीशड्यूल रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा 21 जुलाई को गोरखपुर से अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *