शिक्षा : इस संगठन ने उठाई डीपीसी इसी माह में कराने की मांग - Nidar India

शिक्षा : इस संगठन ने उठाई डीपीसी इसी माह में कराने की मांग

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शिक्षा विभाग में डीपीसी की मांग को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने मांग उठाई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने जयपुर व बीकानेर संभाग की कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक कि पदौन्नति करने और संस्थापन, प्रशासनिक व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की डीपीसी जुलाई माह में करवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन शिक्षा मंत्री के नाम भेजा है।

इसके जरिए बताया गया है कि जयपुर व बीकानेर संभाग की कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक की पदौन्नति अतिशीघ्र की जाए जिससे उनके हक के वेतन वृद्धि का और पदोन्नति का लाभ मिल सके।

इसके साथ ही शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि संस्थापन व प्रशासनिक एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की डीपीसी इसी माह में आपकी सेवा निवृति से पूर्व करवाने का श्रम करें। ताकि आपके स्तर पर होने वाली डीपीसी तोहफा के रूप में कर्मचारियों मिल सके।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *