बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

लिंक रैक की देरी के कारण बीकानेर- अमृतसर रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14719, बीकानेर-अमृतसर ट्रेन 9 जुलाई को रद्द रहेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 12495 (बीकानेर-कोलकाता) रहेगी रीशेड्यूल
लिंक रैक देरी के कारण गाड़ी संख्या 12495 बीकानेर-कोलकाता 09.07.26 को रीशेड्यूल रहेगी। यह गाड़ी 09.07.26 को अपने निर्धारित समय 6:00 बजे की बजाय 14:15 बजे प्रस्थान करेगी।
मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण
रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी।
मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 09628, सोलापुर-अजमेर रेलसेवा जो 09 जुलाई को सोलापुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर 08 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 20693, जोधपुर-केएसआर बेंगलुरू 09 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे होकर संचालित होगी।
रेक की अनुपलब्धता के कारण यह रद्द/रीशड्यूल रहेगी
1. गाडी संख्या 14720, अमृतसर -बीकानेर 10 जुलाई को रद्द रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस 09 जुलाई को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय 23.00 बजे के स्थान पर 02 घंटे की देरी से यानी 10 जुलाई को 01.00 बजे प्रस्थान करेगी।






