बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से हथियरों और मादक पदार्थों की तस्करी सरीखे मुद्दों को लेकर आज आईजी ओमप्रकाश के नेतृत्व में रेंज स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला पुलिस अधीक्षकगण, सीमा सुरक्षा बल, आर्मी इंटेलीजेंस के साथ अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हो रही अवैध गतिविधियां, अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करी, सीमा सुरक्षा और अपराध नियंत्रण करने सहित विषयों पर मंथन किया गया।

साथ ही रेंज की अपराध समीक्षा और बाॅर्डर इलाकों में कार्यरत अलग-अलग एजेंसियों के मध्य समन्वय व आसूचना काआदान प्रदान,बेहतर निगरानी व गश्त व्यवस्था सहित बिन्दूओं पर चर्चा की गई। सीमावर्ती क्षेत्र की प्रमुख चुनौती ड्रोन उपकरणों से हथियार व मादक पदार्थ की ड्रोपिंग, तस्करी व इलाके में सीमापार प्रायोजित आपराधिक गतिविधियों पर विषेश निगरानी और सभी एजेंसियों को आपस में बेहतर तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिये गए।

अधिकारियों ने दिए निर्देश…



रेंज में बीएनएस के मुख्य शीर्षक हत्या में वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 की तुलना में -29.03 प्रतिशत कमी, हत्या के प्रयास में -11.68 प्रतिशत, दुष्कर्म (बालिक) -33.83 प्रतिशत व अन्य बीएनएस अपराध में -16.46 प्रतिशत कमी दर्ज होकर कुल 11.33 प्रतिशत की कमी दर्षित है वही नकबजनी, चोरी में चालानी व बरामदगी प्रतिशत में वृद्वि करने के निर्देश दिए गए।
रेंज में स्थानीय व विषेश अधिनियम में वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में आंशिक कमी दर्शित पर जिला पुलिस अधीक्षकगण को वृद्वि करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए। रेंज में महिला अत्याचार (-02.92 प्रतिशत), बलात्कार (-33.46 प्रतिशत कमी), पोक्सो एक्ट (-27.89 प्रतिशत कमी), अनुसुचित जाति एवं जनजाति अत्याचार (-37.05 प्रतिशत कमी) में वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में कमी आई है।
रेंज में घटित सडक दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 10 प्रतिशत की कमी आई है। सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कार्यवाई की आवश्यकता है। जिला पुलिस अधीक्षकगण को सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष कार्यवाही करने, पैडेंसी कम करने के निर्देश दिये गये। रेंज की आईटीएसएसओ अनुपालना दर में अच्छी स्थिति दर्षित है।
नवीन अपराधिक कानूनों की क्रियान्विती में भी जिला पुलिस द्वारा तत्परता व पुलिस मुख्यालय की मंषानुसार कार्यवाही की जा रही हैं जो सन्तोषजनक है सक्रिय अपराधिक गैंगस व एसोसिएट पर निगरानी व ठोस कार्यवाही किये जाने तथा 107 बीएनएस व सम्पति फ्रिजिंग और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों की सम्पति डिमोलिसन की कार्यवाही अधिकाधिक करने के निर्देष दिये गये।
अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरूद्व 68 एफ, पिट एनडीपीएस एक्ट में अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देष जिला पुलिस अधीक्षकगण को प्रदान किये गये है। अन्तराष्ट्रीय सीमापार से ड्रान ड्रोपिंग द्वारा जिला बीकानेर व श्रीगंगानगर में वर्ष 2026 में कुल 17 प्रकरण दर्ज कर 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर कुल 67.354 किलोग्राम हेरोईन, 985 ग्राम अफीम, 02 ड्रोन, 11 पिस्टल, 11 मैगजीन, 397 कारतूस, 02 वाहन (कार), 23 मोबाईल, 1,61,200 नगद राषि जब्त किये।
जनवरी से जून 2026 तक रेंज मे एनडीपीएस एक्ट के 1005 प्रकरण दर्ज कर 1279 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से डोडा पोस्त-9203.703 किग्रा, अफीम-133.715 किग्रा, हैरोईन/चिट्टा/स्मैक-78.993 किग्रा व 288 मिग्रा गांजा-157.752, नषीली गोलियां-84735, एमडी/एमडीएमए-1.061 किग्रा 06 मिग्रा, अफीम के पौधे-1030, नगद राशि-5034950 रूपयें।
आम्र्स एक्ट में 262 प्रकरण दर्ज कर 248 आरोपियों का गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 200 फायर आम्र्स व 2514 कारतूस जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम जिलों में बड़ी कार्यवाही के तहत 15 प्रकरण दर्ज कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर अंग्रेजी शराब-59545 बोतल, देषी शराब-12221 बोतल व 17153 बोतल बीयर जब्त की गई। जनवरी से जून 2026 तक गैग्स के 57 सदस्यों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किये गये।
बैठक में अजय लूथरा, उप महानिरीक्षक पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, मृदुल कच्छावा, पुलिस अधीक्षक, बीकानेर, हरीशंकर, पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर, नरेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक, जिला हनुमानगढ़, निश्चय प्रसाद एम, पुलिस अधीक्षक, जिला चूरू, अनुष्ठा कालिया, सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सदर, बीकानेर, राजश्री मेजर, आर्मी इंटेलिजेंस, महेश चन्द्र, डिप्टी कमाडेंट, महेंद्र सिंह डिप्टी कमाडेंट, सीमा सुरक्षा बल, सौरभ तिवाडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज कार्यालय मौजूद रहे।







