बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने रिव्यू डीपीसी करने की मांग उठाई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष

कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य, महेश रंगा एवं जयपुर संभाग के कार्मिकों नेअतिरिक्त मुख्य सचिव और संयुक्त सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इसके जरिए बताया गया है कि सत्र 2017 से 2025 तक की संस्थापन, प्रशासनिक व अति. प्रशा. अधिकारी की डीपीसी करने के क्रम में, आरपीएससी से चयनित कनिष्ठ सहायकों की स्टेट लेवल की सीनियरटी को मानते हुए पदौन्नति करने व सीनियर को छोड़कर जुनियर की पदौन्नतियां की गई है उनको प्रत्याहरित करते हुए 86 के कार्मिकों को पदौन्नति कर पदस्थापन देने,



जयपुर व बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्मिकों की पदौन्नति अतिशीघ्र करने की मांगे ज्ञापनों के जरिए उठाई गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव और संयुक्त सचिव से वार्ता सकारात्मक रही।
आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव से निवेदन किया है कि तीनों ज्ञापनों पर तुरन्त कार्यवाही की जाए।







