बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और किशनी देवी पूनम चन्द मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिव धर्म कांटा के पीछे, नई सब्जी मंडी के पास, पूगल रोड पर मेगा चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आए मरीजों को परामर्श दिया गया। शिविर में रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। आयोजन से जुड़े डॉ.जयकिशन सुथार ने बताया कि शिविर में 450 से अधिक मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श लिया। अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही दवाइयों का लाभ भी लिया।

मरीजों की अप्रत्याशित भीड़ एवं उत्साह को देखते हुए शिविर का समय निर्धारित अवधि से लगभग तीन घंटे बढ़ाया गया, ताकि कोई भी मरीज बिना चिकित्सा परामर्श के वापस नहीं लौटे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव दयाल सुथार ने कहा कि “स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।” उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।





उच्च स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
शिविर में सीबीसी (CBC), HbA1c, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी (ECG), रक्तचाप परीक्षण, BMI मूल्यांकन, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कई मरीजों में प्रारंभिक अवस्था में गंभीर रोगों की पहचान कर समय पर उपचार हेतु आवश्यक परामर्श दिया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं
शिविर में डॉ. जयकिशन सुथार (हृदय एवं हार्ट सर्जरी), डॉ. सुरेंद्र पुनिया (कार्डियोलॉजी), डॉ. अमिताभ सुथार (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. अनिल खत्री (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), डॉ. मीनाक्षी पुरोहित (बाल रोग), डॉ. कुशल तंवर (कैंसर रोग), डॉ. लक्ष्मी स्वामी (फिजिशियन), डॉ. सुशीला चौधरी (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. राजकुमार कल्ला (दंत रोग), डॉ. गिरीश तंवर (पेन मैनेजमेंट), डॉ. निधि गोड़ (डाइट एवं न्यूट्रिशन), डॉ. सागर पंचारिया (फिजियोथेरेपी) तथा हेल्थ कोच डॉ. रोहित पांडे एवं उनकी टीम ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर डॉ. तनवीर मलावत (जनरल सर्जन) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर आयोजन की सराहना की।
यह रहे मौजूद…
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, के राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, मौजूद रहे। वहीं श्याम सुंदर लदरेचा (डबल एडीजी, राजस्थान हाई कोर्ट), विजय कोचर एवं वंदे मातरम् टीम, भंवर लाल जांगिड़, टेकचंद बरडिया, घीसू सिंह राजपुरोहित, लक्ष्मी नारायण व्यास, महावीर प्रसाद, विजय आचार्य एवं दीपक पारीक सहित गणमान्य शामिल हुए।
सामाजिक संस्थाओं का सहयोग
शिविर की सफलता में एएसजी आई हॉस्पिटल, श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति, श्री बीकानेर विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान, श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपत्ति ट्रस्ट, बीकानेर अन्न क्षेत्र समिति (श्रीकोलायत) तथा श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा।







