आस्था : निर्जला एकादशी पर द्वारकाधीश मंदिर में होगा नाव मनोरथ, ठाकुर जी का होगा अलौकिक श्रृंगार - Nidar India

आस्था : निर्जला एकादशी पर द्वारकाधीश मंदिर में होगा नाव मनोरथ, ठाकुर जी का होगा अलौकिक श्रृंगार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

बिस्सा चौक स्थित पुष्टिमार्गीय द्वारकाधीश मंदिर में गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विशेष नाव मनोरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। मनोरथ को लेकर बुधवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

मंदिर मुखिया पंडित दुर्गा दत्त व्यास ने बताया कि निर्जला एकादशी वैष्णव संप्रदाय में विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर भगवान के विशेष मनोरथ आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में द्वारकाधीश मंदिर में नाव मनोरथ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ठाकुर जी को विशेष स्वरूप में विराजित किया जाएगा।  ठाकुरजी के यह दिव्य विशेष पर्वों पर होते हैं।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर मंदिर में विशेष रूप से ठाकुरजी के पुष्टिमार्गी पदों का गायन किया जाएगा। भक्ति एवं श्रद्धा का विशेष वातावरण होगा। पुजारी पंड़ित माधव दत्त व्यास ने बताया कि इसी अवसर पर द्वारकाधीश का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इसमें विशेष पोशाक पहनाई जाएगी। मंदिर में मनमोहक सजावट की जाएगी। मंदिर में फूलों, रंग-बिरंगी सजावट होगी।  मंदिर परिसर में एक नाव तैयार कर उसमें सजावट की जाएगी। इसके बाद ठाकुरजी की शृंगारित प्रतिमा को उसमें बिठाया जाएगा, इसमें ठाकुरजी नौका विहार करेंगे।

पंडित व्यास ने बताया कि ठाकुर जी के यह  दिव्य दर्शन के लिए मंदिर के पट सायं 6 बजे से 7 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।  आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी माधव दत्त व्यास, नीरज व्यास सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु एवं सेवाभावी भक्त सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
निर्जला एकादशी के इस विशेष अवसर पर होने वाला नाव मनोरथ श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अनूठा संगम बनेगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *