जयपुर, निडर इंड़िया न्यूज।


उत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ स्टेशन पर कोनकोर्स लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 15269, मुजफ्फरपुर-साबरमती ट्रेन 25 जून को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। परिवर्तित मार्ग में ऐश्बाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाडी संख्या 19410, गोरखपुर-अहमदाबाद ट्रेन 27 जून को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। परिवर्तित मार्ग में ऐशबाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिंडा 24 से 27 जून तक गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नही करेगी। परिवर्तित मार्ग में ऐशबाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।







